Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कमजोर साबित हुई 'सिकंदर' फिल्म, कमाई में और गिरावट दर्ज

फिल्म समीक्षकों का मानना है कि कमजोर कहानी और स्क्रीनप्ले के चलते दर्शकों का जुड़ाव नहीं बन पाया, जिसकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं सकी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में 'सिकंदर' और कितनी कमाई कर पाती है।

10 Apr 2025

कमजोर साबित हुई 'सिकंदर' फिल्म, कमाई में और गिरावट दर्ज

इन दिनों सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें सलमान खान की ईद पर आई 'सिकंदर' भी शामिल है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों और निर्माताओं में भारी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। फिल्म की शुरुआत तो ठीक-ठाक रही, लेकिन पहले दिन के बाद से ही इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली। अब रिलीज के 11वें दिन भी 'सिकंदर' संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म की कमाई में और गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म समीक्षकों का मानना है कि कमजोर कहानी और स्क्रीनप्ले के चलते दर्शकों का जुड़ाव नहीं बन पाया, जिसकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं सकी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में 'सिकंदर' और कितनी कमाई कर पाती है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ने रिलीज़ के 11वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 107.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगदॉस ने किया है, जो 'गजनी' जैसी सुपरहिट फिल्म के लिए पहचाने जाते हैं। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। 'सिकंदर' में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं, जबकि प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे कलाकार सहायक भूमिकाओं में फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन इसका कलेक्शन अब धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की 'सिकंदर' को अब तक विक्की कौशल की 'छावा' और मोहनलाल की 'L2: एम्पुरान' से टक्कर मिल रही थी। जहां 'छावा' ने काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है, वहीं 'L2: एम्पुरान' दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतर पाई। अब 10 अप्रैल से सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जाट' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है, जिससे मुकाबला और तेज हो गया है। साथ ही, पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'अकाल' भी आखिरकार दर्शकों के सामने आ चुकी है। ऐसे में अब बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कमजोर साबित हुई 'सिकंदर' फिल्म, कमाई में और गिरावट दर्ज
फिल्म समीक्षकों का मानना है कि कमजोर कहानी और स्क्रीनप्ले के चलते दर्शकों का जुड़ाव नहीं बन पाया, जिसकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं सकी। अब देखना दिलचस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News